रोशन जायसवाल,
बलिया। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बेल्थरारोड सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। फिलहाल टिकट किसे मिलेगा, यह आने वाला समय तय करेगा, लेकिन राजनीतिक गलियारों में दो नाम खास तौर पर चर्चा में हैं।
समाजवादी पार्टी की ओर से डॉ. संतोष का नाम चर्चा में बताया जा रहा है, जबकि एनडीए के घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से ई. प्रवीण प्रकाश के नाम की चर्चा है। बेल्थरारोड में पिछले चुनावों में भी मुकाबला लगातार बदलता रहा है। 2012 में सपा, 2017 में भाजपा और 2022 में सुभासपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि अभी किसी भी दल की ओर से प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में बेल्थरारोड से कौन मैदान में उतरेगा, यह वक्त की बात होगी, लेकिन फिलहाल इन दो नामों को लेकर राजनीतिक चर्चा जरूर तेज है।
Ballia : विधानसभा बिल्थरारोड में सपा से डॉ. संतोष तो सुभासपा से ई. प्रवीण प्रकाश के नामों की चर्चा
