You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : गाजे-बाजे के साथ निकला मां काली का भव्य जुलूस

बलिया। सावन महीने में शुक्रवार को महावीर घाट स्थित काली मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने-अपने नियत स्थान पर पहुंची। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ ही विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गई।

इस दौरान मां काली के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मां काली की शोभा यात्रा वैदिक मंत्रोच्चार के बाद निकाली गई। शोभा यात्रा महावीर घाट से निकल कर चमन सिंह बागरोड चौराहा होते हुए पशु चिकित्सालय रोड, कासिम बाजार चौराहा होते हुए टाउन हाल रोड, स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, एलआईसी रोड,

हनुमानगढ़ी, गुलाब देवी रोड होते हुए पुनः अपने नियत स्थान पर पहुंचा।

इस दौरान गांजे-बाजे के साथ ही विभिन्न प्रकार की मां काली समेत अन्य देवी-देवताओं की निकाली गई, जो जुलूस में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरक्षा के मद्देनजर भारी मात्रा में फोर्स जुलूस के साथ चल रही थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *