You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जागरूकता कार्यक्रम: वाट्सएप पर मौजूद है साइबर क्राइम से बचने का विकल्प

width="500"

बलिया। शनिवार को सुरही स्थित संत ग्राम्यांचल महाविद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नरही थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर क्राइम से बचने के लिए वाट्सएप पर विकल्प मौजूद हैं जिससे बचा जा सकता है। लोग लालच में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं उससे बचना है।

महिला पुलिस मानसी सिंह ने महिला अपराध पर होने वाली जानकारी साझा करते हुए कहा कि लड़कियां महिला हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग कर सकती हैं जिनमें त्वरित कार्रवाई की जाती। साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है इसकी बारिकियों को पुलिस ने छात्राओं को समझाया तथा लड़कियों को सुरक्षा के टिप्स भी दिए गए। इस मौके पर आरक्षी निर्भय सिंह, प्राचार्य आलोक कुमार सिंह, प्रदीप राय,इन्दूशेखर राय आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *