You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : दहेज हत्या की बलि चढ़ी विवाहिता, पति सहित तीन गिरफ्तार

width="500"

बलिया। नरहीं थाना पुलिस ने दहेज हत्या से सम्बन्धित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार 17 अगस्त को थाना नरही पर वादी के द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी पुत्री का विवाह 21 अप्रैल 2019 को रजनीश उर्फ गोलू पुत्र सत्येन्द्र राय उर्फ मुन्ना निवासी थाना नरही के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही मेरी बेटी के पति, ससुर, सास व देवर के द्वारा दहेज को लेकर अक्सर मारते पीटते थे।

16 अगस्त को मेरी बेटी के देवर द्वारा सूचना दी गयी कि आप की बेटी की तबियत बहुत खराब है आप लोग जल्दी से बक्सर आ जाओ। बक्सर पहुचने पर देखा गया कि मेरी बेटी मरणासन्न अवस्था में स्कार्पियों गाड़ी में पड़ी हुई थी। मेरी बेटी को इलाज हेतु बनारस ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। मेरी बेटी को शाजिसन उसको जान से मारने की नियत से उसे अस्पताल में भर्ती नही कराया गया था। इसको लेकर नरहीं थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रजनीश राय उर्फ गोलू पुत्र सतेन्द्र राय, सत्येन्द्र राय उर्फ मुन्ना, विकास राय पुत्र सत्येन्द्र राय निवासीगण नरही को बैरिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *