You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भारतीय सेनाओं के सम्मान में कल निकाली जाएगी भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

width="500"

बलिया। भारत पाकिस्तान में युद्ध को लेकर भारतीय जवानों का उत्साह बढ़ाने के लिये रविवार को भारतीय शौर्य तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा। भारतीय सेनाओं के सम्मान में एक राष्ट्र, एक संकल्प के तहत् भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन 11 मई को प्रातः 8 बजे से किया जायेगा। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े हुए ऐतिहासिक स्थल टाउन हॉल से आरम्भ होकर ओक्डेनगंज होते हुए शहीद चौक तक निकल जाएगी।

यह जानकारी मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने देते हुए बताया कि भारत शौर्य तिरंगा यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यात्रा रूट का भ्रमण भी कर लिया गया है।

भारत शौर्य तिरंगा यात्रा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निकाली जाएगी, जिसमें भूतपूर्व सैनिक, पुलिस के जवान, एनसीसी कैडेट व एनएसएस, व्यापार मंडल व स्काउट एंड गाइड, आम-जनमानस, रेडक्रास एवं छात्र-छात्राएं तिरंगा एवं देशभक्ति के नारों के साथ सम्मिलित होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *