You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : बलिया के संतोष तिवारी बने EOS Steel Ltd के CEO

बलिया। जिले के छितौनी बाबा छितेश्वर नाथ गांव के संतोष तिवारी ने इस्पात उद्योग में इतिहास रच दिया है। हाल ही में उन्हें EOS Steel Ltd का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) – मिडिल ईस्ट और अफ्रीका क्षेत्र नियुक्त किया गया है। यह उपलब्धि न केवल बलिया बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है।


EOS Steel Ltd सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज (SGX) में सूचीबद्ध एक प्रमुख सार्वजनिक कंपनी है। कंपनी के लिए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि संतोष तिवारी के नेतृत्व में मिडिल ईस्ट और अफ्रीका बाजार में विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है।

सालाना पैकेज 5 करोड़, मेहनत की मिसाल
संतोष तिवारी का सालाना वेतन पैकेज लगभग 5 करोड़ रुपये है, जो उनकी मेहनत, लगन और पेशेवर दक्षता का परिणाम है। गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह मुकाम हासिल करना युवाओं के लिए प्रेरणा है।

गांव और जिले में खुशी का माहौल
संतोष तिवारी की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव छितौनी और पूरे बलिया जिले में खुशी की लहर है। लोग गर्व से कह रहे हैं कि संतोष ने बलिया का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *