You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 7 से 25 दिसम्बर के मध्य खाद्यान्न का होगा वितरण

width="500"

बलिया। जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको को सूचित करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत नियमित योजनान्तर्गत माह दिसम्बर में 07 से 25 दिसम्बर के मध्य खाद्यान्न का वितरण निशुल्क किया जायेगा। जिसमें अन्त्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्ड 17 किग्रा गेंहू एवं 18 किग्रा चावल (कुल 35 किग्रा) व त्रैमास अक्टूबर, नवम्बर व दिसम्बर 2024 के सापेक्ष 03 किग्रा चीनी प्रति कार्ड रूपये 18 प्रति किग्रा की दर से 54 रूपये में वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा।

अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी के सम्बन्ध में पोर्टेविलिटी की सुविधा अनुमन्य नही होगी लाभार्थी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही पात्र गुहस्थी लाभार्थियों को प्रति यूनिट 2.3 किग्रा गेहू व 2.7 किग्रा चावल (प्रति यूनिट 05 किग्रा खाद्यान्न) का निरूशुल्क वितरण किया जायेगा। जिन कार्डधारकों के अंगूठा ई-पास मशीन पर आधार प्रमाणीकरण में असफल हो जायेंगे उन्हें मोबाइल ओटीपी आधारित पॉक्सी के माध्यम से 25 दिसम्बर को वितरण किया जायेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *