You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अब जाम से मिलेगी मुक्ति, जिला प्रशासन ने शुरू कराया निर्माण कार्य

width="500"

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश के क्रम में कचहरी से रेलवे होते हुए चित्तू पांडेय तक जाने वाला आरओबी के बाई ओर मार्ग के निर्माण कार्य की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिसमें मैटेरियल पहुंचना प्रारंभ हो गया है और लेवलिंग का काम भी शुरू हो गया है। अवैध अतिक्रमणकारी स्वयं ही रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटा रहे हैं।

10 दिवस के अंदर मार्ग निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा काम पूर्ण कर लिया जाएगा। इस प्रकार आरओबी के बाएं तरफ का भी मार्ग यातायात हेतु तैयार हो जाएगा, जिससे जाम की समस्या का भी समाधान होगा। इसके साथ ही लोगों को भी यातायात की सुविधा मिलेगी।

इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने निरीक्षण करते हुए बताया कि इस रास्ते को प्रारंभ करने के लिए एक सप्ताह पूर्व अवैध अतिक्रमण को हटाया गया था, जिलाधिकारी द्वारा मौके का निरीक्षण कर अतिशीघ्र से कराए जाने का निर्देश दिया गया था। इस दौरान लोक निर्माण विभाग और रेलवे विभाग के भी अधिकारी मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *