You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : पलक गुप्ता ने जीता बेस्ट फाइटर का खिताब, 11 हजार का नगद पुरस्कार

बलिया। गोपाल दास मेमोरियल के तत्वावधान में प्रथम इलीट राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 20 सितंबर को आगरा में किया गया। प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल, सहरस पाली, बलिया की कक्षा 12 की छात्रा पलक गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट फाइटर का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्हें 11,000 रूपये का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।


पलक गुप्ता की इस शानदार उपलब्धि से बलिया का नाम गौरवान्वित हुआ। उनकी सफलता पर बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सनबीम स्कूल के निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ‘गामा’, महासचिव एलबी रावत, संयुक्त सचिव सेंसई कमल यादव, कोषाध्यक्ष सेंसई सुमित पाठक, प्रदीप गुप्ता, शशिकांत ओझा, कृष्णमोहन यादव, निक्की यादव एवं अभिषेक सिंह ‘गिलू’ ने पलक गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *