You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia :बलिया में 2100 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का होगा भव्य आयोजन

width="500"

बलिया। संवरा पुलिस चौकी के बगल में देवस्थली चिलकहर के पास प्रथमाचार्य सद्गुरू धर्मचंद्र देव जी की 56वीं पुण्यतिथि एवं गुरू पूर्णिमा के अवसर पर 2100 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। यह आयोजन विहंगम योग समारोह की तरफ से है। नौ जुलाई को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें सद्गुरू आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज की अमृतवाणी एवं विज्ञान देव जी महाराज की दिव्य वाणी जय स्ववेद कथा शाम को होगा। 10 जुलाई की सुबह 2100 कुंडीय महायज्ञ में आहूति दी जाएगी। सुबह प्रातः नौ बजे से वैदिक महायज्ञ शुरू होगा।

आयोजन स्थल पर तीन अलग-अलग जर्मन हैंगर लगाये जा रहे है। एक जर्मन हैंगर में प्रवचन व यज्ञ होगा, दूसरे जर्मन हैंगर में प्रदर्शनी और तीसरे जर्मन हैंगर में लोग भोजन करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर लोगों के रहने के लिये भी जर्मन हैंगर लगाये जा रहे है। सुरक्षा की दृष्टि से मुकम्मल व्यवस्था की गयी है। जानकारी यह भी मिल रही है कि इस आयोजन मंें परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद नीरज शेखर, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, रसड़ा चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल आदि मौजूद रहेंगे। करीब दो सौ मजदूर कार्यक्रम स्थल को सजाने व संवारने में लगे हुए है। जानकारी यह भी मिल रही है कि विभिन्न प्रांतों से भी लोग बलिया आएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *