You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : भाजपा देश की सबसे बड़ी पूंजीपति पार्टी : अवलेश सिंह

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों को सबसे ज्यादा संरक्षण भाजपा में मिलता है। राज ठाकरे पर भाजपा सांसद निशिकांत दूबे के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि यह भाजपा का चाल-चलन है। उनके नेताओं को ऐसी ही ट्रेनिंग दी जाती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में अपराधियों की फौज है। सपा नेता ने कहा कि भाजपा के पास एक लॉन्ड्री मशीन है। इसमें जो भी आता है, उसे सफेद कर दिया जाता है। उसके सभी केस खत्म हो जाते हैं। मथुरा के बांके बिहारी कॉरिडोर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक भी काम पूरा नहीं किया है। अगर लोगों को उचित मुआवजा और कॉलोनी मिले तो कोई विरोध नहीं करेगा।
अवलेश सिंह ने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पूंजीपति पार्टी बन गई है। आम आदमी लोन लेकर अपना काम चला रहा है। रसड़ा प्रकरण पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। लेकिन योगी सरकार में साधु-संत भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के साथ थी और रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *