You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : परिषदीय स्कूलों में बाहरी लोगों और यू-ट्यूबर के प्रवेश पर रोक

width="500"

बीएसए का आदेश, अनुमति के बिना स्कूल परिसर में फोटो व वीडियोग्राफी भी नहीं कर सकेंगे बाहरी व्यक्ति
बलिया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना कोई भी बाहरी व्यक्ति, यू-ट्यूबर या सोशल मीडिया से जुड़ा व्यक्ति विद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। ऐसे लोगों को स्कूल में फोटो और वीडियोग्राफी करने की भी अनुमति नहीं होगी।
बीएसए के आदेश के अनुसार, कुछ बाहरी व्यक्ति और यू-ट्यूबर बिना अनुमति के परिषदीय विद्यालयों में पहुंच रहे थे। वे विद्यालय परिसर और शिक्षकों के फोटो-वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे थे। विभाग के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों से विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था।
आदेश में कहा गया है कि बाहरी लोगों की ऐसी गतिविधियों से शिक्षक पद की गरिमा प्रभावित होने के साथ ही विभाग की छवि भी धूमिल हो रही थी। इसी को देखते हुए विद्यालयों में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

अधिकारियों को निरीक्षण के लिए किया गया है नामित
बीएसए ने स्पष्ट किया है कि परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण और अनुश्रवण के लिए विभागीय एवं अन्य जनपदीय अधिकारियों को पहले से ही नामित किया गया है। ये अधिकारी समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करते हैं। ऐसे में बाहरी व्यक्तियों के अनधिकृत प्रवेश की आवश्यकता नहीं है।
बीएसए ने कहा कि विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल सुचारु बनाए रखने और शिक्षक पद की गरिमा कायम रखने के लिए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना कोई भी बाहरी व्यक्ति विद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा और न ही वहां फोटो या वीडियो बना सकेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *