You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को डीएम ने किया सम्मानित

width="500"

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जनपद के अन्तर्गत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष-2023 में टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायत-ननौरा की ग्राम प्रधान पूनम देवी, ग्राम पंचायत-राजपुर की ग्राम प्रधान प्रभा देवी तथा ग्राम पंचायत-बस्ती बुजुर्ग के ग्राम प्रधान लीलाधर को महात्मा गांधी की कास्य रंग की मूर्ति एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व उत्साहवर्धन किया। इससे अन्य ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान भी अपने ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त करने के लिए प्रेरित होंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीपी द्विवेदी ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का अभिप्राय है कि प्रति 1000 की जनसंख्या पर कोई टीबी रोगी न हो तथा वहां पर प्रति 1000 की जनसंख्या पर कम से कम 30 संभावित टीबी रोगियों की बलगम की जांच प्रति वर्ष कर लिया जाय। इसके अतिरिक्त यदि प्रति 1000 की जनसंख्या पर एक टीबी रोगी मिलता है तो उसे निःक्षय पोषण योजना की कम से कम एक किस्त का लाभ मिल जाय, उनकी नैट जॉच हो जाय, निःक्षय मित्र द्वारा उसे गोद ले लिया जाय तथा पूर्व में उपचारित 85 प्रतिशत से अधिक टीबी रोगी सफलतापूर्वक ठीक हो जाय। कैलेण्डर वर्ष 2023 में जनपद बलिया में 03 ग्राम पंचायतें-ननौरा, राजपुर तथा बस्ती बुजुर्ग टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने योग्य पायी गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *