You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : रामगोविंद चौधरी के निधन पर एमएलसी ने जताया शोक

बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के निधन पर एमएलसी रविशंकर सिंह ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि समाजवादी विचारधारा, संघर्ष और जनसेवा की राजनीति का एक सशक्त अध्याय का अंत हुआ है। स्वर्गीय राम गोविंद चौधरी हमारे पारिवारिक सदस्य थे, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के प्रिय शिष्य रहे, आजीवन चंद्रशेखर जी के विचारों को आत्मसात किया।


राजनीति में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान केवल सत्ता के पदों से नहीं, बल्कि उनके लंबे राजनीतिक संघर्ष, वैचारिक प्रतिबद्धता और जनता के बीच बने संबंधों से होती है। रामगोविंद चौधरी ऐसे ही नेताओं में गिने जाते हैं। बलिया की धरती से निकलकर प्रदेश की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले रामगोविंद चौधरी ने समाजवादी आंदोलन, विधानसभा की राजनीति और उत्तर प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक शिक्षक से राजनीतिक नेता और फिर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तक का उनका सफर प्रदेश की राजनीति के कई महत्वपूर्ण पड़ावों का साक्षी रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *