You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : राज्यपाल के आगमन को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

width="500"

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को नवनिर्मित अटल प्रशासनिक भवन के लोकार्पण की तैयारियों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राज्यपाल तथा विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के जनपद भ्रमण के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के नवनिर्मित अटल प्रशासनिक भवन के लोकार्पण की तैयारियों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने के साथ ही परिसर की साफ-सफाई के कार्यों को भी तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन तथा नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *