You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया को आईजीआरएस निस्तारण में लगातार चौथी बार प्रदेश में प्रथम स्थान

width="500"

एसपी ओमवीर सिंह ने टीम को किया सम्मानित
बलिया।
उत्तर प्रदेश सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत माह जुलाई 2025 में प्राप्त शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण में जनपद बलिया ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
यह लगातार चौथी बार है जब बलिया पुलिस को यह सम्मान मिला है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में आईजीआरएस सेल ने थानों से समन्वय स्थापित कर शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आईजीआरएस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्य की सराहना की।

सम्मानित टीम में शामिल हैं
सम्मानित होने वाली टीम में निरीक्षक संजय शुक्ला, उप निरीक्षक शिव चन्द्र यादव, बाल चन्द्र मौर्य, कांस्टेबल रोहित कुमार, शोविन्द मौर्य, सतीश यादव, महिला कांस्टेबल सीमा यादव, गरिमा सिंह, गीतिका मौर्या और वंदना शामिल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *