You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पेड़ से टकरायी अनियंत्रित बाइक, दो युवकों की हालत गंभीर

width="500"

बेरुआरबारी (बलिया)। बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसडीह- बेरुआरबारी मार्ग पर मैरिटार के पास रविवार को दोपहर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए। जिससे दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना सड़क से जा रहे राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को दिया। मौके पर पहुचीं पुलिस ने घायल दोनों युवको को बाँसडीह सीएचसी ले गयी। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर स्थिति को देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिये भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरिटार चौराहे से 50 मीटर आगे बेरुआरबारी मार्ग पर रतसड़ (सरया) निवासी दो युवको में 25 वर्षीय नीरज पासी पुत्र रजिंदर एवं 22 वर्षीय राजू खरवार पुत्र बीरेंद्र अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर रतसड़ सरया जा रहे थे कि अचनाक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जहां दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलो को अपने वाहन से बांसडीह सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने घायल युवकों के परिजनों को सूचना दे दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *