You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जिला जज ने जरूरतमंदों की मदद के लिए अधिवक्ताओं को आगे आने की दी नसीहत

width="500"


बलिया।
उदास होने के लिए उम्र पड़ी है, नजर उठाओ सामने जिंदगी खड़ी है, अपने हंसी को होठों से न जाने देना, क्योंकि आपके मुस्कुराहट के पीछे दुनिया पड़ी है। उक्त उदगार जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा तोलन के उपरांत व्यक्त किया और अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बार एवं बेच एक ही पहिया के दो धुरी है जिसे बहुत संभल कर चलना होगा और इस समाज के जरूरतमंदों एवं दबे लोगों को न्याय के लिए आगे आना होगा। तभी स्वस्थ भारत की कल्पना की जा सकती है व स्वस्थ समाज की कल्पना किया जा सकता है। इसी के साथ अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। न्याय की कामना की। जिला जज अमित पाल सिंह के साथ समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं सिविल व क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मंडल तथा अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। सिविल बार एसोसिएशन में अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे ने झंडा तोलन किया और क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन में रणजीत कुमार सिंह ने झंडा तोलन किया।
त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *