You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : नहर में मिला पांच दिन से लापता मधुबन निवासी ई-रिक्शा चालक का शव

बेल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के इंदौली गांव के समीप गुरुवार को नहर की पुलिया के नीचे पानी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही उभांव पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान चलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद पानी से युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर लिलहवा गांव निवासी 40 वर्षीय रंजीत कुमार पुत्र राम विलास के रूप में हुई।


बताया जा रहा है कि रणजीत कुमार ई-रिक्शा चलाता था और बीते 18 सितंबर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच मधुबन पुलिस की पूछताछ में उसके साथियों ने बताया कि रणजीत इंदौली के समीप नहर किनारे पहुंचा था, जहां वह अचानक नहर में कूद गया। इस सूचना के बाद युवक के साथ किसी अनहोनी की आशंका को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। गुरुवार को सूचना मिलने के बाद उभांव थानाध्यक्ष दिनेश पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता की निगरानी में मधुबन पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

उभांव पुलिस, मधुबन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नहर तथा आसपास के संभावित स्थानों पर व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी प्रयास के बाद पुलिया के नीचे पानी से रंजीत का शव बरामद कर लिया गया।
रंजीत चार भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे बताए जा रहे हैं। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मधुबन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *