You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : लालू व तेजस्वी के संरक्षण में वर्ग विशेष के द्वारा बिहार में अराजकता: राजेश सिंह

बलिया। बिहार में लालू यादव और तेजस्वी के द्वारा सरकार को अस्थिर करने के उद्देश्य से आये दिन अपने स्वजातिय गुंडो को सह देकर बिहार की बेटियों के अस्मिता से खिलवाड़ किया जा रहा है। लूट, चोरी, हत्या कराया जा रहा है। ऐसा घृणित कार्य केवल लालू और तेजस्वी के द्वारा ही संभव है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश जदयू के प्रदेश महासचिव राजेश सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि जमुई व समस्तीपुर की बेटियों के साथ किया गया घृणित कार्य इन बाप बेटे की साजिश का ताजा उदाहरण है। कहा कि लालू यादव और तेजस्वी बिहार को फिर से बर्बाद कर जंगल राज कायम करना चाहते है। नीतिश यादव के शांत प्रगतिशील बिहार को पुनः अशांत करना चाहते है जो अब संभंव नही है।

उन्होने आगे कहा कि जबतक बिहार में ललन सिंह, संजय झा, श्रवण कुमार जैसे लोकतंत्र के प्रहरी जीवित है, बिहार को प्रगति के रास्ते से हटाना लालू यादव और तेजस्वी यादव जैसे भ्रष्टचारियों के बस की बात नही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *