You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

दुष्कर्म में विफल प्रिंसिपल बना हैवान, मासूम छात्रा की ले ली जान

width="500"

गुजरात के दाहोद में एक प्राइमरी स्कूल परिसर में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म में नाकाम होने पर प्रिंसिपल ने छात्रा की जान ले ली। जांच के दौरान पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है। एसपी राजदीप सिंह जाला ने बताया कि बच्ची ने प्रिंसिपल द्वारा किए जाने वाले यौन उत्पीड़न के प्रयास को नाकाम कर दिया था। इसके बाद प्रिंसिपल ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। करीब 10 बजे प्रिसिंपल वहां से गुजर रहे थे, तभी बच्ची की मां ने अपनी बेटी को उनके साथ स्कूल ले जाने का अनुरोध किया। इस पर प्रिंसिपल तैयार हो गए। इसके बाद पूछताछ में छात्राओं और टीचरों ने बताया कि उस दिन बच्ची स्कूल नहीं आई थी।
पुलिस ने प्रिंसिपल से पूछताछ की तो उसने पहले तो यही बताया कि वह उसे कार से ले जाने के बाद स्कूल छोड़ आया था, लेकिन फिर बाद में उसने लड़की की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने बताया कि स्कूल जाते प्रिंसिपल ने लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। बच्ची ने इसका विरोध किया तो उसने उसका मुंह और नाक बंद कर दिया, ताकि वह चिल्ला न सके, जिससे वह बेहोश हो गई।

इसके बाद प्रधानाचार्य स्कूल पहुंचे और अपनी कार पार्क कर दी। उसने बच्ची को गाड़ी में ही रहने दिया। अब तक उसे पता चल गया था कि बच्ची की मौत हो गई है। इसके बाद करीब शाम 5 बजे उन्होंने शव को बाहर निकाला और स्कूल की इमारत के पीछे फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने लड़की का स्कूल बैग और चप्पलें उसकी क्लास में रख दीं। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कारवाई में जुट गयी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *