You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : आंधी बारिश में चोरों ने 50000 नगदी सहित लाखों के गहने उड़ाए

शाम को सास को दिखाने अस्पताल गई थी पीड़िता, तभी चोरों ने घटना को दिया अंजाम
बलिया।
फेफना थाना क्षेत्र के लच्छीराम बाबा नई बस्ती (मिड्ढा)में चोरों ने शनिवार की शाम साढ़े चार से पांच बजे के बीच एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में घुसकर करीब 50 हजार रुपए नकदी सहित लाखों रुपए के आभूषण और अन्य कीमती सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित चंद्र प्रताप सिंह पुत्र राम मूरत सिंह मूलरूप से सुल्तानपुर बछईपुर, नगरा के निवासी है जो फेफना थाना के लच्छीरामपुर नई बस्ती (मिड्ढा) गांव में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते है। गृहस्वामी प्रतिदिन की भांति अपने ड्यूटी पर गए हुए थे। जबकि उनकी पत्नी अपनी सास को लेकर जिला अस्पताल दिखाने शाम को गई हुई थी। इसी बीच आंधी पानी का फायदा उठाते हुए चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में पालतू कुत्ते को खोल दिया। कुत्ता बाहर निकल गया और चोरों ने आराम से आलमारी, अटैची व बक्सा तोड़कर करीब सात- आठ लाख रुपए का गहना और करीब 50000 रुपए नगर चुराकर फरार हो गए।

जब गृहस्वामी की पत्नी सास को दिखाकर घर वापस लौटी तो घर के दरवाजे का ताला टूटा देख अवाक रह गई। जब अंदर प्रवेश किया तो अलमारी, अटैची व बक्सा टूटा देख बेसुध हो गई और पति को सूचना दी। सूचना मिलते ही पति मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *