You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 110 फीट ऊंचे तिरंगे के सम्मान में बलिया में निकला तिरंगा यात्रा

width="500"

बलिया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को बलिया रेलवे स्टेशन परिसर में लहराते 110 फीट ऊंचे तिरंगा के सम्मान में शहर के शहीद पार्क चौक में तिरंगा उत्सव और तिरंगा यात्रा के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र व नगरवासियों ने 500 मीटर लम्बे तिंरगा के साथ नगर भ्रमण किया। साथ ही सामूहिक राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों पर छात्र- छात्राओं एवं भोजपुरी गायकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं नगर भ्रमण में विभिन्न मार्गों पर व्यापारियों ने फूल बरसा कर यात्रा का स्वागत किया। आयोजक रिपुंजय रमण पाठक रानू ने कहा कि देश की आजादी मे बलिया की भूमिका अग्रणी थी इसे अक्षुण्ण बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। कहा कि वह बलिया के मान सम्मान को कभी आंच नहीं देंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *