You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : सुशील राजभर बने एनसीपी (उप्र) के प्रदेश उपाध्यक्ष

​बलिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) उत्तर प्रदेश के संगठन का विस्तार करते हुए बलिया के सुशील राजभर को पार्टी का नया प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
​एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह द्वारा जारी मनोनयन-पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। पत्र में उम्मीद जताई गई है कि सुशील राजभर पार्टी की नीतियों, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। सुशील राजभर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों व स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *