You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सेवा सदन में गणतंत्र दिवस की धूम, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी इंद्रधनुषी छटा

width="500"


बलिया।
सेवा सदन स्कूल कथरिया में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन और ग्राम प्रधान कथरिया अमरनाथ सिंह एवं विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 सुधीर कुमार सिंह और जिला पंचायत सदस्य बीर लाल यादव ने झंडारोहण किया। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर हर दिल जीत लिया। उसके उपरांत अपने संबोधन में अमरनाथ सिंह ने सभी को कर्तव्य निर्वहन करते हुए राष्ट्र के समग्र उत्थान के लिए योगदान को प्रेरित किया। कहा कि आज का छात्र देश का भावी कर्णधार है। आदर्श छात्र, आदर्श नागरिक बनकर अपने उत्तरदायित्व तथा कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए।

जिला पंचायत सदस्य बीर लाल यादव ने विश्वबन्धुत्व की भावना को साकार करने के लिए सभी को प्रयत्न करना चाहिए। ध्यान रहे, शिक्षा ही सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने का माध्यम है। शिक्षा द्वारा ही संविधान की प्रस्तावना को साकार करके गणतंत्र दिवस के महत्व के प्रति जन जागृति लाई जा सकती है। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सिंह ने सभी बच्चों, शिक्षकों एवम अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। सभी के प्रति आभार विद्यालय के प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने व्यक्त किया। इस मौके पर दुर्गेश कुमार सिंह, कमलेश सिंह, अनिल गुप्ता, अंजली पांडेय, दीप शिखा सिंह, अंशिका सिंह, किरन राज, संध्या गिरि, श्वेता, रिया गुप्ता, सोनम, सुनैना सिंह सहित सभी शिक्षक, बच्चें और भारी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिती रही। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया।

सुधीर कुमार सिंह

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *