You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : फेफना की राजनीति में भारती सिंह की एंट्री की चर्चा तेज

रोशन जायसवाल,
बलिया।
फेफना की राजनीति में भारती सिंह की एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। बसपा से संभावित दावेदारी को लेकर उन्होंने अपने ससुर स्व. सुग्रीव सिंह की पुण्यतिथि पर खड़ीचा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत की। फेफना विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एक बार फिर नए समीकरण बनने की चर्चा शुरू हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकीं भारती सिंह के बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरने की संभावना को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है।
भारती सिंह के ससुर स्व. सुग्रीव सिंह भी क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे। वर्ष 2002 में उन्होंने बसपा के टिकट पर फेफना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इसके अलावा सुग्रीव सिंह कई बार ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य भी रहे।
बुधवार को खड़ीचा में स्व. सुग्रीव सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भारती सिंह मीडिया से रूबरू हुईं। इस दौरान उनके राजनीतिक भविष्य और फेफना विधानसभा से संभावित चुनावी मैदान में उतरने को लेकर चर्चाओं को और बल मिला। हालांकि, बसपा से टिकट को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी स्तर से होना बाकी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *