बलिया। नगर पंचायत बेल्थरारोड में मंगलवार को निकाले गए महावीरी झंडा जुलूस में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के नेता योगेश्वर सिंह शामिल हुए। जुलूस के दौरान भाजपा के कई नेता एवं पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया भी मौजूद रहे।

महावीरी झंडा जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए आगे बढ़ा। इस दौरान योगेश्वर सिंह ने लोगों से मुलाकात की और जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। उन्होंने हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन भी किया।

इस अवसर पर योगेश्वर सिंह ने कहा कि महावीरी झंडा जुलूस एक ऐतिहासिक पर्व है। पूरे भारतवर्ष में इसकी पहचान है।

जुलूस में लोग विभिन्न प्रकार के करतब दिखाते हैं और भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए पूरे नगर को भक्तिमय बना देते हैं। उन्होंने सभी लोगों को महावीरी झंडा जुलूस की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।
