You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भाजपा के जनविरोधी नीतियों को कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं करेगा बर्दाश्त: श्रीराम शुक्ल

width="500"

बेरूआरबारी। कांग्रेस कमेटी बेरुआरबारी ब्लॉक के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ साथ न्याय पंचायत स्तर के पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में अंग वस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के सिद्धांतों और उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा गरीबों, मजलूमों का शोषण कर उनके अधिकारों को लूटने पर लगी हुई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीराम शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जन् विरोधी नीतियों को कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनार्दन उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों, मजलूमों के अधिकारों को उन तक पहुंचाने का कार्य करती है। उपस्थित कांग्रेस जनों ने पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। मुख्य रूप से कमलेश्वर सिंह, अनिल दूबे, दिनेश सिंह, रामप्रवेश निषाद, संजय पांडे, अजीत शुक्ला, विजेंद्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

सुधीर कुमार मिश्रा,

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *