You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : बलिया के एई – जेई निलंबित

बलिया। जनपद में गलत ढंग से भुगतान किये जाने पर शासन ने एई बाबर अली और जेई राहुल सिंह को निलंबित कर दिया है। बता कि एई और जेई ने बलिया में स्वीकृत लंबाई से कम काम होने पर ठेकेदार को भुगतान कर दिया था। इस मामले को संज्ञान में लेकर शासन ने एई और जेई को निलंबित कर दिया।

वहीं शासन ने सड़कों का काम ठीक न पाये जाने पर मैनपुरी के दो सहायक अभियंताओं को विनोद कुमार और शिवओम को निलंबित कर दिया है। ये दोनों सहायक अभियंता (एई) वहां के निर्माण खंड 3 में कार्यरत है। इटावा-मैनपुरी राज्य मार्ग, सिरसागंज-कुरावली मार्ग और किशनी-जसराना और कीरतपुर-उखांड मार्ग में कई स्थानों पर गड्ढे होन, काम की गुणवत्ता संतोषजनक न होने और समय से काम पूरा न होने के चलते इन पर कार्रवाई की गयी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *