You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : एमपी के प्रयोग की तर्ज पर यूपी में भी पूर्व सांसदों पर दांव लगाएगी भाजपा?

पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा के भाटपाररानी में बढ़े सक्रियता से चर्चाओं को मिला जोर, फेफना में भी दिख रहे ऐसे संकेत


रोशन जायसवाल,
बलिया।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारने के प्रयोग के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी ऐसी रणनीति को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक भाजपा की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।


सूत्रों के हवाले से चर्चा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा कुछ पूर्व सांसदों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार सकती है। इसी कड़ी में सलेमपुर के पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा का नाम भी चर्चा में आ रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता और समय देना बढ़ाया है। रवींद्र कुशवाहा सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर 2014 और 2019 में सांसद रहे तथा 2024 में भी भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में भाटपाररानी समेत पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं।


इधर फेफना विधानसभा क्षेत्र में भी कुछ राजनीतिक गतिविधियों को इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि यहां भी अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि भाजपा किसी पूर्व सांसद को ही मैदान में उतारने जा रही है। फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं, लेकिन विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच इन चर्चाओं ने राजनीतिक माहौल जरूर गर्म कर दिया है। टिकट किसे मिलेगा और पार्टी किस रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी, यह आने वाले समय में भाजपा के फैसले के बाद ही स्पष्ट होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *