You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

राजनीति करूंगी, लेकिन किसी पार्टी के साथ नहीं, जनता के साथ : दिव्या मित्तल

पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में कदम रखने का ऐलान किया है। उन्होंने साफ कहा है कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ जुड़कर नहीं, बल्कि आम जनता के साथ मिलकर राजनीति करेंगी। उनका कहना है कि राजनीति में जब तक अच्छे लोग नहीं आएंगे, तब तक व्यवस्था में अपेक्षित बदलाव नहीं हो सकता।
दिव्या मित्तल ने कहा कि अपने अधिकारी कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को बेहद करीब से देखा है। कई बार लोगों की आवाज सरकारी दफ्तरों तक पहुंचती है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। इसी अनुभव ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया।


उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी एक नेता को बदलना नहीं, बल्कि राजनीति करने के तरीके में बदलाव लाना है। वह आम लोगों के साथ मिलकर ऐसा मंच बनाने की बात कह रही हैं, जहां जनता के मुद्दों को प्राथमिकता मिले और लोगों की आवाज मजबूती से उठाई जा सके। दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा है कि वह अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत यहीं से करेंगी। हालांकि उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं, उन्होंने कहा है कि यदि चुनाव लड़ने का फैसला होगा तो जनता से राय लेकर इसकी जानकारी देंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *