You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : सीबीएसई ने जारी किया एलओसी का कार्यक्रम, 17 अक्टूबर तक सामान्य शुल्क में पंजीकरण

बलिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 और 12 के सत्र 2026-27 के लिए एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) संबंधी शुल्क और आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया है। सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर, बलिया शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एलओसी का सर्कुलर जारी हो चुका है। सभी विद्यालयों को निर्धारित समयसीमा में विद्यार्थियों की एलओसी संबंधी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, सामान्य शुल्क के साथ एलओसी जमा करने की अवधि 24 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। भारत में कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के लिए पांच विषयों की परीक्षा फीस 1600 रुपये प्रति विद्यार्थी निर्धारित है। अतिरिक्त विषय के लिए 320 रुपये प्रति विषय शुल्क देना होगा।
नेपाल के विद्यार्थियों के लिए पांच विषयों की परीक्षा फीस 5500 रुपये और अतिरिक्त विषय के लिए 1100 रुपये प्रति विषय निर्धारित है। वहीं, अन्य देशों के विद्यार्थियों के लिए पांच विषयों की फीस 11,000 रुपये तथा अतिरिक्त विषय के लिए 2200 रुपये प्रति विषय देय होगी।

26 अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ मौका
सामान्य शुल्क के बाद 22 से 26 अक्टूबर 2026 तक विलंब शुल्क के साथ एलओसी जमा की जा सकेगी। इस अवधि में निर्धारित परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त 2000 रुपये प्रति विद्यार्थी विलंब शुल्क देना होगा। सर्कुलर के अनुसार, सामान्य शुल्क के लिए चालान 17 अक्टूबर तक और विलंब शुल्क के मामले में 26 अक्टूबर 2026 तक जनरेट किया जा सकता है। चालान की वैधता के अनुसार शुल्क जमा किया जा सकेगा।

अंतिम समय का इंतजार न करें विद्यालय
सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र त्रिपाठी ने सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के हित में अपील की है कि वे अंतिम तिथि से कम से कम एक सप्ताह पहले एलओसी से संबंधित सभी कार्य पूरे कर लें। उन्होंने बताया कि अंतिम दिनों में सर्वर पर अधिक लोड होने से तकनीकी समस्या आ सकती है। ऐसे में विद्यालय समय रहते विद्यार्थियों का विवरण जांचकर एलओसी प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी विद्यार्थी को अंतिम समय में परेशानी का सामना न करना पड़े।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *