बलिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह ने 28 सितंबर को दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने बीएल संतोष से आशीर्वाद प्राप्त किया और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत की। मुलाकात को लेकर सूर्यभान सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहता है।
