You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : नवनियुक्त जिला प्रभारी के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया अभिनंदन
बलिया।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. प्रेमचन्द्र मिश्रा के जनपद में प्रथम आगमन पर जिला भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व संचालन जिला महामंत्री हिमांशु प्रताप सिंह ने किया।


कार्यकर्ताओं के उत्साह से अभिभूत हुए डॉ. प्रेमचन्द्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बलिया जैसे ऐतिहासिक जनपद की जिम्मेदारी सौंपी है, इसके लिए वह पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। बलिया के कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया है, वह उनके लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन केवल पदाधिकारियों से नहीं, बल्कि बूथ स्तर पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मजबूत होता है। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को समझना उनकी प्राथमिकता होगी।


इस मौके पर सांसद नीरज शेखर, विधायक केतकी सिंह, उपेन्द्र तिवारी, आनन्द स्वरूप शुक्ला, संजय यादव, सुरेन्द्र सिंह, जयप्रकाश साहू, देवेन्द्र यादव, विनोद दुवे, शिवशंकर चौहान, बाल्मीकि त्रिपाठी, भगवान पाठक, नितेश सिंह, नारद राय, सुनीता श्रीवास्तव, राजधारी सिंह, छठूराम, मिलन राम, प्रदीप सिंह, कृष्णा पाण्डेय, योगेश सिंह,मनोज श्रीवास्तव, शशि चौरसिया, संतोष पांडेय, आलोक शुक्ला,संजीव कुमार, आलोक सिंह, भरत राय आदि मौजूद रहे।

प्रेमचंद मिश्रा का तुर्तीपार व उभांव में भव्य स्वागत
बेल्थरारोड (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी बलिया के नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रेमचंद मिश्रा का बुधवार को जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने तुर्तीपार और उभांव थाना मोड़ पर गाजे-बाजे के साथ फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद जिला प्रभारी प्रेमचंद मिश्रा सिकंदरपुर होते हुए बलिया के लिए रवाना हुए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शशि चौरसिया, आदर्श नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता, रीमा राव, अरुण तिवारी उर्फ लड्डू बाबा, मृत्युंजय गुप्ता, सतीश गुप्ता, सज्जन आर्य, विनोद कुमार, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, भाजपा नेता दिलीप सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर पासवान, अमन दुबे, सोनू मित्तल आदि मौजूद रहे।

सिकंदरपुर में नवनियुक्त जिला प्रभारी का जोरदार स्वागत
सिकंदरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर बस स्टैंड चौराहा से लेकर नगरा मोड़, करमौता, नवानगर, नवरतनपुर और माल्दह चट्टी तक विभिन्न स्थानों पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रेमचंद मिश्रा का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, डॉ. विजय रंजन, भगवान पाठक, चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, पूर्व विधायक संजय यादव, संजीव वर्मा, ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। माल्दह चट्टी पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। इस दौरान पूर्व विधायक संजय यादव ने भी जिला प्रभारी का स्वागत किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *