You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : लोकतंत्र सेनानियों को 51 हजार रुपये सम्मान राशि देगी सपा : अखिलेश यादव

बलिया। अधिवक्ता नगर स्थित समाजवादी निवास परिसर में लोहिया संस्थान एवं लोकतंत्र सेनानी के संयुक्त तत्वाधान में एक गोष्ठी का आयोजन समाजवादी चिंतक अजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में किया गया । विगत दिवस समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के डॉ राम मनोहर लोहिया सभागार में लोकतंत्र सेनानियों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सम्मानित किया इसका संयोजन सांसद आनंद भदौरिया ने किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने सेनानियों से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में सपा जीतती हैं तो कैबिनेट के पहली मीटिंग में ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मिलने वाली सारी सुविधाओं सहित लोकतंत्र सेनानियों को 51 हजार रुपए सम्मान राशि दी जाएगी।


बलिया जनपद से द्विजेंद्र कुमार मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, स्वतंत्र देव सिंह, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ सुरेश तिवारी, रमाशंकर चौहान, राज ऋषि सिंह, चंद्रभान भयंकर आदि सेनानी सम्मानित हुए। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने समस्त लोकतंत्र सेनानियों को बधाई देते हुए कहा कि समाजवादियों के कथनी और करनी एक होती है और होनी भी चाहिए। अध्यक्षीय संबोधन में अजय बहादुर सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सुविधा देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *