गड़वार (बलिया)। श्रीरामचंद्र महाविद्यालय त्रिकालपुर, गड़वार में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता तथा पर्यावरण संरक्षण विषयक पोस्टर प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी बौद्धिक एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता में बीए पंचम सेमेस्टर की किरण ने प्रथम, बीए प्रथम सेमेस्टर की अंजलि सिंह ने द्वितीय तथा बीए तृतीय सेमेस्टर की आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की नैन्सी सिंह प्रथम, आशान्जलि द्वितीय तथा गोल्डी शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
विजेता छात्राओं को महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. शशिकांत सिंह ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वाेपरि होती है। युवा अपनी बौद्धिक व रचनात्मक क्षमता, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
