You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : आरिफा उत्साही के बलिया आगमन पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग करेगा भव्य स्वागत

बलिया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की संयोजक एवं पूर्वांचल प्रभारी आरिफा उत्साही का 7 अक्टूबर को बलिया में प्रथम आगमन होगा। उनके प्रथम आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, बलिया में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरिफा उत्साही 7 अक्टूबर, बुधवार को शाम 4 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, बलिया पहुंचेंगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।


स्वागत कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, अल्पसंख्यक विभाग की आगामी गतिविधियों तथा पार्टी के भावी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श भी किया जाएगा।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों ने जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा स्वागत समारोह को भव्यता प्रदान करने की अपील की है। आरिफा उत्साही के प्रथम बार बलिया आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। यह जानकारी अबुल फैज, वार रूम प्रभारी, जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *