You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : 20 अक्टूबर से गड़वार में शुरू होगी रामलीला

गड़वार (बलिया)। श्री रामलीला समिति द्वारा इस वर्ष भी ऐतिहासिक रामलीला के मंचन हेतु विचार विमर्श के लिए कस्बा स्थित शिव शक्ति मंदिर में समिति के पदाधिकारियों व कलाकारों द्वारा एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से 20 अक्टूबर से मुकुट पूजा कर रामलीला प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। 2 नवम्बर को राम राज्याभिषेक कर रामलीला का समापन होगा।


वहीं रामलीला की तैयारी संबंधी व कलाकारों के चयन आदि विभिन्न बिंदुओं पर भी विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर संरक्षक राधामोहन गुप्ता, सौरभ कुमार, डॉ. ब्रजेश सिंह, अध्यक्ष मुकेश सिंह मंटू, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह कीनू, राकेश सिंह, करण साहनी, धनजी शर्मा, अंजनी गुप्ता, सोनू तिवारी, मोहन सिंह, मिंटू सिंह, महीप सिंह,मोती पटेल, संजय गुप्ता, सुनील ठाकुर, शंकर भारती, गुनु, गोपाल गुप्ता, मोनू गुप्ता, घनश्याम सिंह, अरविंद तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *