मऊ के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा-इस्लामाबाद मोहल्ले में सोमवार को शादी समारोह की तैयारियों के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। छत पर टेंट लगाने के दौरान लोहे की पाइप 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गई। करंट की चपेट में आने से दूल्हे के भाई महमूद उर्फ खुर्शीद समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
हादसे में टेंट लगाने वाले कामिल और इरफान की भी जान चली गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
