You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : गांधी महाविद्यालय मिड्ढा पहुंचे भाजपा नेता टुनजी पाठक, किया जनसंपर्क

सुधीर कुमार मिश्रा,
बेरुआरबारी।
बांसडीह विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे भाजपा नेता ई. वीरेंद्र कुमार पाठक उर्फ टूनजी पाठक मंगलवार को गांधी महाविद्यालय मिड्ढा बेरुआरबारी पहुंचे जहां उन्होंने जन सम्पर्क किया। गांधी महाविद्यालय के प्रबंधक श्रीराम शुक्ल ने स्वागत किया। ई. वीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा की बांसडीह की जनता से हम लोगों का परिवारिक संबंध रहा है। स्व. बच्चा पाठक एवं स्व. महेंद्र प्रताप शुक्ल एक दूसरे के पूरक थे।


बताते चले स्व.महेंद्र प्रताप के छोटे भाई पद्मश्री प्रो जगदीश शुक्ल ने ही गांधी महा विद्यालय मिड्ढा की स्थापना वर्ष 2000 में किये थे। इस अवसर पर प्रबंधक श्रीराम शुक्ल, पीयूष शुक्ल, नारायण शुक्ल, सुनील दुबे, प्रदीप शुक्ल, दिनेश तिवारी, जय मुन्नी, भृगुनाथ आदि बड़ी संख्या लोग मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *