You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : सीताकुंड ढाले के पास पुलिस को मिली कामयाबी, वांछित अपराधी गिरफ्तार

बलिया। हल्दी थाना पुलिस पुलिस द्वारा अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से संबन्धित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी। अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया गया। हल्दी थाना पुलिस ने मुखबिर की…

Read More

Ballia : आधुनिक सुविधाओं से लैस नव निर्मित कलेक्ट्रेट सभागार भवन का डीएम ने किया लोकार्पण

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को नव निर्मित कलेक्ट्रेट सभागार भवन का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन में सीसीटीवी कैमरे, चार एलईडी स्क्रीन तथा वातानुकूलन (एसी) की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यों के संचालन में और अधिक सुविधा मिलेगी। लोकार्पण के अवसर पर जिलाधिकारी ने…

Read More

Ballia : भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सदस्यता महापर्व का किया गया आयोजन

बलिया। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सदस्यता महापर्व शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोपेश्वर त्रिपाठी क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, क्षेत्रीय महामंत्री रमानन्द नन्हें, क्षेत्रीय मंत्री रत्नेश पाण्डेय ने सहभागिता किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सदस्यता महापर्व की उपयोगी सरकार के द्वारा किये गये कार्य के आधार पर लोगों को अधिक से अधिक…

Read More

Ballia : बलिया में जिला जेल निर्माण की तैयारी तेज, जुलाई में होगा शिलान्यास

बलिया। जिले में प्रस्तावित जिला जेल के निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर भूमि क्रय एवं अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 20 मई 2026 तक जिला जेल…

Read More

Ballia : नरही थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को थाना नरही का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना भवन, परिसर, मेस और बैरकों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना मालखाना और कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे अपराध, त्योहार, भूमि विवाद, हिस्ट्रीशीटर, महिला उत्पीड़न, हत्या-बलवा, गुमशुदा और पासपोर्ट रजिस्टर आदि की गहन जांच की…

Read More

Ballia : गंगा के छाड़न में डूबकर किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगा उस पार चक्की नौरंगा (भगवानपुर) निवासी अंशु कुमार ठाकुर 11 वर्ष पुत्र राज किशोर ठाकुर की गंगा के छाड़न मे डूबने से सोमवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद…

Read More

Ballia : पालतू कुत्ते के काटने से घायल हुए बैरिया के एसडीएम, अंगूठा लगाकर डीएम से मांगी छुट्टी

बलिया। बैरिया तहसील के उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह को उनके पालतू कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। दोनों हाथों में गहरे जख्म होने के कारण वह हस्ताक्षर तक नहीं कर पा रहे हैं। इलाज के लिए उन्होंने जिलाधिकारी को छुट्टी का पत्र भेजा, जिस पर उनके हस्ताक्षर की जगह अंगूठे का निशान…

Read More

Ballia : आपसी रंजिश में चचेरे भाई ने भाई पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में चचेरे भाई ने भाई को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बता दें कि मंगलवार की सुबह पिंटू सिंह 22…

Read More

Ballia : शासनादेश का अनुपालन कराने की मांग को लेकर धरना जारी

बलिया। विशेष सचिव उ.प्र. समाज कल्याण अनुभाग-3 शासनादेश 2 दिसम्बर 2024 द्वारा प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुभाग-3 शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिये गये दिशा दिर्नेश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है, अनुपालन कराने की मांग को लेकर आल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) के नेतृत्व में बलिया सदर मॉडल तहसील पर…

Read More

Ballia : 1.40 करोड़ की हिरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ऐसे में आये पुलिस की गिरफ्त में

बलिया। दुबहड़ थाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों के पास से कुल 700 ग्राम हिरोइन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद हिरोइन की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ 40 लाख रुपये बतायी जा रही है।पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह अपनी…

Read More