You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सदस्यता महापर्व का किया गया आयोजन


बलिया।
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सदस्यता महापर्व शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोपेश्वर त्रिपाठी क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, क्षेत्रीय महामंत्री रमानन्द नन्हें, क्षेत्रीय मंत्री रत्नेश पाण्डेय ने सहभागिता किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सदस्यता महापर्व की उपयोगी सरकार के द्वारा किये गये कार्य के आधार पर लोगों को अधिक से अधिक संख्या सदस्यता कराने का आग्रह किया। योजनाओं पर चर्चा करते हुए सास्कृतिक राष्ट्रवाद के अन्तर्गत भृगु कारिडोर, काशी विश्वनाथ कारिडोर, महाकाल कारिडोर की जानकारी देते हुए हिन्दुत्व के साथ विकास में किसानों के विकास को जोड़ते हुए 51 हजार सदस्यता को पूर्ण करने प्रति संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम का सम्बोधन क्षेत्रीय महामंत्री रमानन्द नन्हें, रत्नेश पाण्डेय, भोला सिंह बघेल, सच्चिदानन्द सिंह, भुआल सिंह सदस्यता प्रमुख पशुपतिनाथ ओझा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सन्तोष कुमार पाण्डेय जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा बलिया ने किया एवं संचालन ठाकुर मंगल सिंह जिला महामंत्री ने किया। इसके अतिरिक्त जनपद बलिया के सागरपाली, फेफना, चिलकहर एवं रसड़ा कोटवारी मोड़ पर सदस्यता कराया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्याक्ष अजय सिंह, राकेश सिंह, तेजनरायन मिश्रा, अभिजित तिवारी, जिला मंत्री अनिल पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, रामवचन राय, संजय गिरि, अखिलेश राय, मण्डल अध्यक्ष सन्तोष सिंह, विनोद सिंह, ध्रुव तिवारी, शम्भू गिरि, राकेश ठाकुर, अखिलेश वर्मा, अजय गिरि, आलोक पाण्डेय, सत्या सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *