You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : आपसी रंजिश में चचेरे भाई ने भाई पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

width="500"

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में चचेरे भाई ने भाई को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बता दें कि मंगलवार की सुबह पिंटू सिंह 22 वर्ष और उनके चचेरे भाई कन्हैया सिंह ने अचानक चाकू से दनादन हमला कर दिया। उनके शरीर पर चाकू के तीन-चार चोटे आई है। वह जमीन पर लड़खड़ा कर गिर गया। हमलावर वहां से भाग खड़ा हुआ। परिजनों ने पिंटू को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के पीछे दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर आपसी रंजिश बताई जा रही है।
एसएचओ बैरिया रामायण सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी कन्हैया सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी बिशनपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *