You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : इनर व्हील क्लब ने देवकली गांव में गरीब महिलाओं को बांटे कंबल

width="500"

बलिया। देवकली गांव में शनिवार को इनर व्हील क्लब की ओर से जरूरतमंद एवं गरीब महिलाओं के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए क्लब द्वारा यह मानवीय पहल की गई, जिससे महिलाओं को राहत मिल सके।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष मधु श्रीवास्तव, सेक्रेटरी नीलम सिंह, एडिटर सपना पाठक के साथ रिंकू जायसवाल, जयशंकर राय, सतीश राय, तेज बहादुर यादव, पृथ्वी नाथ पांडेय, नरेश पांडेय, सुदामा पांडेय, मोहन पांडेय, राम सुरेश पांडेय, अजित पांडेय, बुलेट पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष मधु श्रीवास्तव ने कहा कि इनर व्हील क्लब द्वारा प्रतिवर्ष समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से स्वेटर, शाल एवं कंबल का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि क्लब आगे भी इस तरह के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य करता रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *