You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नए साल पर होगा महिला सम्मेलन, रूबी व सूर्यभान ने बनाई रणनीति

width="500"

बैरिया (बलिया)। सम्पूर्ण क्रान्ति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण की धरती पर जयप्रकाश नगर क्षेत्र के नौ गांवो के कुल एक हजार जरूरतमंदों को जयप्रकाश नगर के पूर्व प्रधान भाजपा के नेत्री रूबी सिंह ने कम्बल ओढ़ाया। भाजपा का अंगवस्त्रम देकर उनका किया स्वागत। मिठाई खिलाकर मुंह भी किया मीठा।
जयप्रकाश नगर निवासी समाजसेवी सूर्यभान सिंह की पत्नी पूर्व प्रधान व भाजपा नेत्री रूबी सिंह ने शनिवार को भगवान टोला, पूर्वी भवन टोला, दलजीत टोला, सठिया, शंकर नगर, इब्राहिमाबाद ऊपरवार, रामपुर कोड़रहा, खवासपुर व जयप्रकाश नगर के कुल एक हजार जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाया। कंबल प्राप्त करने वालों में नब्बे फिसदी से अधिक संख्या महिलाओं की थी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के लिए हमारा दरवाजा हमेशा खुला था, और खुला रहेगा। जो भी हमारे परिवार से संभव होगा आप लोगों को मदद पहुंचाई जाएगी।


इस अवसर पर सूर्यभान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह सेवा मानवीय दृष्टिकोण से किया गया है। इसमें कहीं भी किसी तरह की राजनैतिक स्वार्थ नहीं है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि इस जाड़े के मौसम में जिसके पास भी ओढ़ने के लिए ओढ़ना ना हो वह मुझे कंबल प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही और क्षेत्र में कंबल वितरित किया जाएगा। बताया कि नये वर्ष पर महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। सूर्यभान सिंह ने बताया कि इससे पहले गंगा उस पार नौरंगा, चक्की नौरंगा, भुआल छपरा सहित आधा दर्जन गांवों में करीब एक हजार कंबल वितरित किया गया था। वही गोपाल नगर, मानगढ़, गोपाल नगर टाढ़ी शिवाल मठिया के जरूरतमंदों को भी कंबल उपलब्ध कराया गया था।
इस अवसर पर बीएलओ शशि कला, शिवाधार सिंह, हरेंद्र सिंह, रामबली यादव,रामायण यादव, सुमन्त सिंह, अरुण सिंह सहित दर्जनों लोगों ने अपने विचार रखें। धन्यवाद ज्ञापन रूबी सिंह ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *