You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : …आपका आवास सूची में नाम है, लिंक पर क्लिक करते ही ठगी का शिकार हुआ युवक

width="500"

बलिया। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। नवानगर क्षेत्र के कोदई गांव निवासी सत्यनारायण यादव भी इस ठगी का शिकार हो गए। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर प्रधानमंत्री आवास योजना की एपीके फाइल आई। फाइल के नीचे लिखा था, आपका आवास सूची में नाम है सरकारी संदेश समझकर जैसे ही उन्होंने फाइल खोली, उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके व्हाट्सएप पर साइबर ठगों का नियंत्रण हो गया और बैंक खाते से 1500 रुपये भी निकल गए।
जानकारी होने पर सत्यनारायण यादव तत्काल थाने पहुंचे और साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत की। वहां तैनात कंप्यूटर आपरेटर राजू यादव ने उनका व्हाट्सएप दोबारा चालू कराया। समय रहते कार्रवाई होने से अधिक आर्थिक नुकसान होने से बचाव हो गया।
साइबर हेल्प डेस्क ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर आने वाली एपीके फाइल या संदिग्ध लिंक न खोलें। योजना की जानकारी केवल सरकारी माध्यमों से ही प्राप्त करें। यदि इस तरह का कोई संदेश मिले या मोबाइल हैक हो जाए तो तुरंत साइबर हेल्प डेस्क या नजदीकी थाने में शिकायत करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *