
बलिया। जनाड़ी स्थित सोनकेश्वरी देवी बालिका विद्यालय के संस्थापक एवं आजीवन प्रबंधक रहे स्वर्गीय डॉ. प्रेम भूषण पाण्डेय जी की आठवीं पुण्यतिथि 23 अगस्त को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ क्षेत्र के गणमान्य एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दुबहर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख ज्ञानेन्द्र राय ‘गुड्डू’, अजय वर्मा, ग्राम प्रधान मनीष पाण्डेय, शक्तिनाथ, बबलू पाण्डेय, मोती पाण्डेय सहित क्षेत्र के अनेक लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय डॉ. प्रेम भूषण पाण्डेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वेद रत्न पाण्डेय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय डॉ. प्रेम भूषण पाण्डेय के शिक्षा और समाजसेवा के प्रति समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा।

