You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में सजा राखी का बाजार, बहनों को लुभा रही एक से 90 रुपये तक की राखियां

width="500"

बलिया। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां बहनों को खूब लुभा रही हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक की पसंद को ध्यान में रखते हुए बाजार में अलग-अलग तरह की राखियां उपलब्ध हैं। कीमतों में भी काफी विविधता है। बाजार में एक रुपये से लेकर 90 रुपये तक की राखियां बिक रही हैं।


दुकानदारों ने बताया कि इस बार सामान्य राखियों के साथ धार्मिक प्रतीकों और आकर्षक डिजाइन वाली राखियों की भी मांग है। नजरबंद राखी 20 रुपये में उपलब्ध है, जबकि खाटू श्याम की राखी 10 रुपये में मिल रही है। बच्चों के लिए लाइट वाली राखी 25 रुपये की है, जो रोशनी के कारण उन्हें आकर्षित कर रही है।


वहीं भैया-भाभी के लिए विशेष राखी 50 रुपये में उपलब्ध है। बाजार में विभिन्न रंगों, डिजाइन और आकार की राखियां दुकानों पर सजी हुई हैं। बहनें भाई की पसंद के अनुसार राखी खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रही हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ बिक्री में और तेजी आएगी।
पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ने लगी है। युवाओं के लिए ब्रेसलेट स्टाइल, स्टोन, मोती और डिजाइनर राखियों की नई रेंज बाजार में है। धार्मिक पसंद रखने वालों के लिए खाटू श्याम, रुद्राक्ष और गणेश-लक्ष्मी वाली राखियां भी उपलब्ध हैं।

कार्टून कैरेक्टर व लाइट वाली राखियों की खास मांग
बच्चों के लिए इस बार कार्टून कैरेक्टर और लाइट वाली राखियों की खास मांग है। इनमें बच्चों के पसंदीदा कार्टून पात्रों के डिजाइन के साथ रंग-बिरंगी एलईडी लाइट लगी हैं, जो कलाई पर बांधने के बाद चमकती हैं। ऐसी राखियां बच्चों को खूब पसंद आ रही हैं और इनकी कीमत करीब 25 रुपये से शुरू है। इस बार राखियों में लाइट, म्यूजिक और आकर्षक थीम जोड़कर इन्हें पहले से ज्यादा खास बनाया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *