You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जनेश्वर मिश्र की समाजवादी यात्रा पर आधारित स्मारिका का विमोचन

width="500"

लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के जीवन, संघर्ष और समाजवादी यात्रा पर आधारित स्मारिका का विमोचन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने स्मारिका के प्रकाशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शशिकांत चतुर्वेदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जीवन समाजवाद, संघर्ष और आम लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा है।
सपा प्रमुख ने कहा कि “जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर हम सब चल रहे हैं।” उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र के विचार और उनका संघर्ष समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी विचारधारा को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। स्मारिका के विमोचन के अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजवादी विचारधारा से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *