You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन हुआ सम्पन्न

width="500"


रेवती (बलिया)।
स्थानीय स्थित बीआरसी प्रांगण में ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय ’कनक’ ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके तथा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पाण्डेय ने कहा कि यही बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।

आवश्यकता है इन्हें सही मार्ग दर्शन देकर निखारने की। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष नारायण यादव के अनुरोध पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बीआरसी प्रांगण में पक्का मंच बनाने तथा ग्राउंड में मिट्टी भराई कर समतल कराने की घोषणा किया। कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।

लक्ष्य तय करके सही दिशा में परिश्रम किया जाय तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पण अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं निपुण बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर चिकित्साधिकारी डा. बद्रीराज यादव, सौरभ गुप्ता, सुनील सिंह, प्रियंका यादव, अजीत सिंह, राजीव राय, संजय सिंह, प्रेमजी चौबे, प्रदीप शुक्ला, दिनेश वर्मा, अरविन्द पाण्डेय, ममता सिंह, इन्द्रजीत यादव, वेद प्रकाश वर्मा, कामिनी पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
पुष्पेन्द्र तिवारी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *